कांग्रेस ने साधा पिछड़ा वर्ग, सामाजिक बराबरी और अधिकारों पर दिया जोर

कानपुर-कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जूही क्षेत्र में “पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया इस सम्मेलन में भारी संख्या में पिछड़े समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने हिस्सा लेकर सामाजिक समानता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन राम नवल कुशवाहा द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महान समाज सुधारक, कुशल प्रशासक एवं नारी शक्ति की अद्वितीय प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के समाज सेवा, न्याय, महिला उत्थान और जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्यों को रेखांकित करते हुए उन्हें राष्ट्र का महान प्रेरणास्रोत बताया सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सत्तापक्ष पर तीखा प्रहार किया उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद करने का रहा है आज देश में सोची-समझी रणनीति के तहत सामाजिक न्याय की भावना को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी संविधान और सामाजिक बराबरी की इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी पवन गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के पिछड़ों, युवाओं, किसानों और गरीब वर्गों के हक-हकूक की आवाज़ संसद से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं उन्होंने सामाजिक न्याय के आंदोलन को एक नई वैचारिक दिशा दी है पवन गुप्ता ने पुरजोर शब्दों में दोहराया कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक क्षेत्र में “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी” के सिद्धांत का अक्षरशः पालन कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है कार्यक्रम के संचालक एवं वरिष्ठ नेता राम नवल कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही वह एकमात्र राजनीतिक विचारधारा है जिसने देश में सामाजिक न्याय, आरक्षण और समान अवसरों की नींव को कानूनी व संवैधानिक रूप से मजबूत किया। आज के दौर में यह बेहद आवश्यक हो गया है कि पिछड़ा समाज पूरी तरह एकजुट और संगठित हो उन्होंने समाज का आह्वान करते हुए कहा कि अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए अब आगे आने का समय है; समाज को संगठित होकर अपने हक को छीन कर लेने का कार्य करना होगा इस भव्य सामाजिक न्याय सम्मेलन में मुख्य रूप से रामू प्रजापति, मंगलू राजपूत, अजय पाल, नरेश पाठक, आलोक मिश्रा, विकास अवस्थी, प्रताप साहनी, डॉ. बृजेश सिंह कटियार, देवीप्रसाद निषाद, हरीश बाजपई, राम स्वरूप तिवारी, ध्रुव गौड़, अजय प्रजापति, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, पदम मोहन मिश्रा, राकेश साहू, अवनीश सलूजा, राजेश साहनी, मंगल लोधी, वीरू चौरसिया, राजकुमार प्रजापति, दीपक कश्यप, और रामू पासवान समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद