पश्चिम जोन डीसीपी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त छापेमारी, लाखों की नकदी और सामान बरामद
कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है गुप्त सूत्रों से मिली सटीक सूचना के आधार पर, पुलिस ने गोवा गार्डन के पास स्थित एक मकान पर अचानक छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया है इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद पश्चिमी जोन के डीसीपी एस. एम. क़ासिम आबिदी कर रहे थे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मौके पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके से करीब 3 से 4 लाख रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां और जुए से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया है पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से कई नामी जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी शहर के नामचीन सटोरिये और जुआरी बताए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे इस अवैध नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके पश्चिमी जोन पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है पुलिस अधिकारियों का कहना है “क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों और अपराधियों की तलाश की जा रही है अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।