1 जून को होंगी सीएसजेएमयू की सेमेस्टर परीक्षाएं

बकरीद अवकाश के चलते बदली गई थी परीक्षा तिथि, एलएलबी समेत कई पाठ्यक्रम प्रभावित

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की स्थगित सेमेस्टर परीक्षाएं अब 1 जून को आयोजित की जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं 28 मई को प्रस्तावित थीं, लेकिन बकरीद अवकाश के कारण इन्हें आगे बढ़ा दिया गया था।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर ‘लॉ-सेकेंड’, बीए-एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का ‘लॉ-सेकेंड’ तथा बीए-एलएलबी दसवें सेमेस्टर का ‘व्हाइट कॉलर क्राइम्स’ विषय का प्रश्नपत्र अब 1 जून को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पीएसआईटी में संचालित सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में भी आवश्यक संशोधन किया गया है।
उन्होंने बताया कि सम सेमेस्टर एवं विशेष बैक पेपर परीक्षाएं 6 जून तक चलेंगी। वहीं बकरीद की छुट्टी के कारण स्थगित हुई पॉलिटेक्निक परीक्षाएं 31 मई को कराई जाएंगी। इस दिन लेदर टेक्नोलॉजी (टैनिंग), लेदर टेक्नोलॉजी (फुटवियर), आईटी सहित विभिन्न ट्रेडों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद