चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर याद किए गए किसान हितैषी विचार

कानपुर। राष्ट्रीय लोकदल कानपुर नगर और चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर रामादेवी चौराहा, घंटाघर चौराहा और गंगा बैराज स्थित प्रतिमाओं पर हवन-पूजन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर “मौजूदा राजनीति में चौधरी चरण सिंह की सार्थकता” विषय पर संगोष्ठी भी हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, जिसका समाधान चौधरी चरण सिंह द्वारा बताए गए लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के रास्ते में छिपा है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब मानते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है।
मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों की आर्थिक मजबूती को देश की प्रगति का आधार मानते थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब सिद्धांतवादी और नैतिक मूल्यों वाले नेता थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनहितकारी फैसले लिए।
महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की क्रय शक्ति को राष्ट्र की समृद्धि का आधार मानते थे। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के महामंत्री नीरज सिंह चंदेल ने उनके सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास से जुड़े योगदानों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने किया। इस दौरान विनोद शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, विकास जायसवाल, अवधेश सोनकर, शिवांग मिश्रा, ब्रजराज सिंह राजावत, रॉबिन गुप्ता, नफीस इदरीसी, सुषमा वर्मा, अमित गुप्ता और आदर्श गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद