परेड चौराहे पर छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कानपुर। परेड चौराहे पर शुक्रवार को छात्रसंघ बहाली मोर्चा और विधि छात्र मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। SSC GD, NEET और CBSE 12वीं की परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता पुतला दहन करने आगे बढ़े, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला छीनकर उन्हें दहन करने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।
छात्र नेता अनस साहू ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं अनुज त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग उठाई। कार्यक्रम में कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद