हाईवे पर खड़ी यूपी-112 पीआरवी में डीसीएम ने मारी टक्कर, दो हेड कांस्टेबल घायल

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मवई मुक्ता गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने यूपी-112 की पीआरवी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात दो हेड कांस्टेबल घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यूपी-112 की पीआरवी गाड़ी रनिंग लोकेशन पर हाईवे किनारे मौजूद थी। तभी औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने मवई मुक्ता ओवरब्रिज उतरते ही पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीआरवी वाहन का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल अमूल्य प्रसाद और भुवनेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
घायल दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसीएम चालक हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के अग्नेपुरवा निवासी सोनपाल को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को कब्जे में लेकर बिहारघाट चौकी में खड़ा कराया गया है।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दोनों हेड कांस्टेबल को मामूली चोटें आई थीं और अब उनकी हालत सामान्य है। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद