कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता, दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया

कानपुर-रेलवे सुरक्षा बल कानपुर सेंट्रल की टीम ने शुक्रवार को मुस्तैदी दिखाते हुए प्लेटफार्म पर लावारिस मिले एक बालक और ट्रेन से अकेले सफर कर रही एक बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया। दोनों बच्चों को आवश्यक काउंसलिंग के बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 09:00 बजे एएसआई सुनीता अपने स्टाफ के साथ प्लेटफार्म नंबर 1 पर गश्त कर रही थीं इसी दौरान गीता प्रेस बुक स्टाल के पास एक 9 वर्षीय बालक बदहवास हालत में घूमता मिला टीम उसे तत्काल आरपीएफ पोस्ट लेकर आई पूछ-ताछ में बालक ने अपना नाम शिवा निवासी बनारस बताया उसने जानकारी दी कि माँ की डांट से नाराज होकर वह घर से भाग आया था, इसी बीच कमर्शियल कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बालिका अलीगढ़ से अकेले सवार होकर कानपुर की ओर आ रही है सूचना मिलते ही प्लेटफार्म नंबर 7 पर ट्रेन के पहुँचते ही हेड कांस्टेबल वंदना पचौरी ने कोच C-4 को अटेंड किया और बालिका को सुरक्षित नीचे उतारा बच्ची की पहचान एमा नवेद खान निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई, जो सुबह बिना बताए घर से निकलकर ट्रेन में बैठ गई थी आरपीएफ ने तत्काल मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को दी सूचना पाकर कोऑर्डिनेटर प्रतीक धवन, सुपरवाइजर रुबीना, केस वर्कर उमाशंकर और भानु प्रताप सिंह आरपीएफ पोस्ट पहुँचे आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार “दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एएसआई सुनीता ने बच्चों को अग्रिम काउंसलिंग और परिजनों से मिलाने हेतु चाइल्ड लाइन टीम के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद