कानपुर पुलिस हुई ‘हाईटेक’, 945 विवेचकों को मिले टैबलेट

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम, केस डायरी से डिजिटल साक्ष्य तक अब सब होगा ऑनलाइन

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने विवेचना प्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में विभिन्न थानों और इकाइयों के विवेचकों को कुल 945 टैबलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसी क्रम में चकेरी, नजीराबाद, फजलगंज, चमनगंज, कोतवाली समेत कई थानों के विवेचकों को टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम अपर पुलिस उपायुक्त लाइन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इन टैबलेट्स के माध्यम से अब केस डायरी तैयार करना, दस्तावेजों का संकलन, डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण और विभिन्न पोर्टलों पर त्वरित अपडेट जैसे कार्य अधिक तेजी और सटीकता के साथ किए जा सकेंगे। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे विवेचनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों में सुधार होगा। विशेष बात यह है कि प्रत्येक टैबलेट पर “रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर” का एआई जनरेटेड यूनिक क्यूआर कोड लगाया गया है। इस क्यूआर कोड के जरिए टैबलेट की पहचान, उपयोग, रखरखाव, रिपेयर, रिप्लेसमेंट और रिकॉर्ड प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाएगा।
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद