पारस गुप्ता के समर्थन में जुटे कई जिलों के लोग, निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग तेज

कानपुर के बर्रा-2 निवासी पारस गुप्ता का पारिवारिक विवाद अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पारस गुप्ता ने अपनी पत्नी स्नेहा गुप्ता और ससुर संतोष कुमार गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस उपायुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इसी मामले को लेकर पुरुष आयोग आंदोलन के पदाधिकारी पंकज पंत कानपुर पहुंचे और पारस गुप्ता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान आगरा, चंडीगढ़, मेरठ, दिल्ली, कानपुर देहात, औरैया, इटावा और उन्नाव समेत कई जिलों से आए लगभग 40 से 50 लोगों ने पारस गुप्ता के घर पहुंचकर समर्थन जताया। बाद में कानपुर मंडल से जुड़े करीब 70 से 80 सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पीड़ित पारस गुप्ता का आरोप है कि वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक, सामाजिक और कानूनी परेशानियों का सामना कर रहा है। उसके मुताबिक अब तक उस पर 9 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि 26 अप्रैल की रात ससुर संतोष कुमार गुप्ता कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और उस पर हमला करने की कोशिश की गई। जान बचाने के लिए उसे रातभर घर के बाहर छिपकर रहना पड़ा। पारस का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है, लेकिन इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में उसे उसके ही घर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है और उसे एक कमरे तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही पानी और बाथरूम जैसी बुनियादी सुविधाओं के इस्तेमाल से भी वंचित किया जा रहा है। पारस ने अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया।
पारस गुप्ता का कहना है कि उसके पास मोबाइल रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जिनमें कथित तौर पर पुलिस प्रशासन को प्रभावित करने जैसी बातें कही गई हैं। उसने पत्नी, ससुर, नौकरानी अलका और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुरुष आयोग आंदोलन के पदाधिकारी पंकज पंत ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पारस गुप्ता को पुरुष आयोग आंदोलन की कानपुर इकाई का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। संगठन ने कहा कि पुरुष उत्पीड़न से जुड़े मामलों में आगे भी आवाज उठाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद