कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार आठ मई से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीते सप्ताह ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।विश्वविद्यालय के आदेशानुसार स्नातक तृतीय वर्ष और परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा चुका है, जिससे छात्र अपनी परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकें।जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आठ मई से 26 मई तक आयोजित होंगी, जबकि बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आठ मई से 15 मई तक कराई जाएंगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी पहले ही दे दी गई है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं और सुरक्षा संबंधी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
सीएसजेएमयू में वार्षिक परीक्षाओं का आगाज, विश्वविद्यालय ने पूरी की तैयारियां