अनुशासन और गौरव के साथ सम्पन्न हुआ समारोह, प्रतिभाशाली आरक्षी हुए सम्मानित

कानपुर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आईपीएस गीता सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

​कानपुर-मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन गीता सिंह (आईपीएस) एवं सेनानायक बीबी चौरसिया की उपस्थिति में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के परेड ग्राउंड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह अत्यंत भव्यता और अनुशासित गरिमा के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन गीता सिंह ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं समारोह का शुभारंभ प्रातः अनुशासित परेड व्यवस्था के साथ हुआ प्रातः 07:40 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड एलाइनमेंट की कार्यवाही पूर्ण की गई, जिसके उपरांत सेनानायक एवं मुख्य अतिथि का भव्य आगमन हुआ मुख्य अतिथि द्वारा सेनानायक के साथ निरीक्षण वाहन पर सवार होकर परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शांति और प्रगति के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए आरक्षियों ने टोलीवार मंच के सामने से गुजरते हुए शानदार मार्च पास्ट किया समीक्षा क्रम में ‘तेज चल’ और ‘जनरल सैल्यूट’ के माध्यम से आरक्षियों ने अपने उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अनुशासन का परिचय दिया कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में आरक्षियों को पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने अपने विशेष अभिभाषण के माध्यम से प्रशिक्षुओं में ऊर्जा का संचार किया और उन्हें समाज सेवा व कानून व्यवस्था के प्रति समर्पित रहने का मंत्र दिया प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों के साथ संपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान विशेष योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया सेनानायक के अनुरोध पर मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई कार्यक्रम के अंत में सेनानायक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया मुख्य अतिथि के आशीर्वचन के बाद सेनानायक ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया समारोह का समापन जलपान के साथ हुआ इस अवसर पर उपसेनानायक तनु उपाध्याय (ADSP) शिविरपाल चंद्रेश्वर, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीसी ब्रज किशोर साहू, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी, मीडिया प्रभारी पीसी रामेंद्र सिंह सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी, प्रशिक्षक और आरक्षियों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद