भारत पर टिप्पणी से आक्रोश, कांग्रेस ने केंद्र से मांगा जवाब

कानपुर । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा भारत और भारतीयों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष Pawan Gupta के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीटीआई चौराहे पर एकत्र होकर ट्रंप का पुतला दहन किया और आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रंप के पुतले पर जूते मारते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे महान देश और उसके नागरिकों के लिए इस तरह की भाषा किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इसे देश का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की।साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि Narendra Modi को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और देश की गरिमा के अनुरूप कड़ा जवाब देना चाहिए।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में देश के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। प्रमुख रूप से प्रतिभा अटल पाल, हरप्रकाश अग्निहोत्री, राकेश साहू, आनंद शुक्ला, शांतनु दीक्षित, मनोज मेहरोत्रा, सुनीता पाल, मोनू पाल, रत्नेश गुप्ता, विनोद अवस्थी, सोनू मारवाह, अजय सिंह, सुनील अग्रवाल, आशीष, छोटू, विक्रांत, विशाल, नितिन, अभिषेक दीक्षित, पुष्कर दीक्षित, सक्षम तिवारी, ऋषि कुमार, मो. उस्मान, अविनाश सविता, शोभित तिवारी, रेखा कश्यप, विनोद सिंह, राकेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद