हार्मोन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कानपुर- स्वस्थ जीवन के लिए शरीर में हार्मोन का संतुलन बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के तहत विश्व हार्मोन दिवस के अवसर पर Association of Physicians of India कानपुर अध्याय के सहयोग से लाला लाजपत राय चिकित्सालय के ओपीडी ब्लॉक में एक विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करीब 1,000 मरीजों और उनके तीमारदारों ने भाग लेकर हार्मोन से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षणों और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय काला ने किया। उप-प्रधानाचार्य डॉ. रिचा गिरि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए हार्मोनल असंतुलन से होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डाला।
विशेषज्ञों ने विभिन्न आयु वर्ग और परिस्थितियों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की। एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की डॉ. खुशबू अग्रवाल ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खान-पान का सीधा असर हार्मोन पर पड़ता है। वहीं मेडिसिन विभाग के डॉ. एस.के. गौतम ने पुरुषों में हार्मोन से जुड़ी समस्याओं और उनके लक्षणों की जानकारी दी।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीना गुप्ता ने महिलाओं में हार्मोनल बदलाव और उनसे जुड़ी बीमारियों पर चर्चा की, जबकि बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गौतम ने बचपन और किशोरावस्था में हार्मोनल विकास के महत्व को समझाया।
इस अवसर पर लाला लाजपत राय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. एस.के. गौतम (सचिव, API कानपुर) सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, स्नातकोत्तर और स्नातक छात्र-छात्राएं तथा पैरामेडिकल स्टाफ भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता में हार्मोनल स्वास्थ्य को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद