नेपाल में मछेंद्रनाथ शोभायात्रा में शामिल हुईं महापौर

प्रमिला पांडेय ने भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का दिया संदेश

कानपुर—कानपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय अपने साथियों और पार्षदों के साथ नेपाल के मेयर के विशेष आमंत्रण पर नाथ संप्रदाय के पूज्य गुरु मछेंद्रनाथ की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुईं।
इस अवसर पर उन्होंने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया। महापौर ने कहा कि यह शोभायात्रा आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रतीक है और इसमें शामिल होना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान महापौर एवं पार्षदगण का स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
उपस्थित गणमान्य लोगों ने भारत-नेपाल मैत्री को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद