इंग्लैंड में डॉ. राजा दंपति सम्मानित

लंदन से ऑक्सफोर्ड तक कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिला सम्मान, कानपुर का बढ़ाया मान

कानपुर। शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजा और उनकी पत्नी डॉ. सना राजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानपुर और देश का नाम रोशन किया है। होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंग्लैंड में आयोजित विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर उन्हें एक के बाद एक कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया।
10 अप्रैल 2026 को लंदन में आयोजित ‘वर्ल्ड होम्योपैथिक समिट-4’ के दौरान डॉ. राजा दंपति को ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया। यह सम्मान लंदन के सांसद लॉर्ड रावल और शिवानी राजा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर होम्योपैथी के वैश्विक भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई।
इसके अगले दिन 11 अप्रैल को लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें फिर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सर एलिस्टर कुक, ईयान मोर्गन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें सम्मानित कर उनका गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में जोनाथन ट्रॉट और डेविड गोवर जैसे दिग्गज भी मौजूद रहे।
सम्मान का सिलसिला 13 अप्रैल को भी जारी रहा, जब विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में डॉ. राजा और डॉ. सना राजा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार माइल्स स्टेसी द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. राजा दंपति इससे पहले भी दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, जर्मनी, पेरिस, स्विट्जरलैंड और कजाकिस्तान जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं।
इस अवसर पर डॉ. राजा और डॉ. सना राजा ने भावुक होकर कहा कि यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है और वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कानपुर की जनता को देते हैं।
कानपुर के इन चिकित्सकों की इस उपलब्धि पर शहरवासियों और चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है। उनकी सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय चिकित्सा पद्धति और कानपुर की प्रतिभा का गौरव बढ़ाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद