कुलपति के 5 वर्ष पूरे, सम्मान समारोह आयोजित

आचार्य नरेंद्र देव महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम, छात्राओं को नवाचार व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कानपुर। आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हरजेंदर नगर में मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर सीडीओ प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी एवं कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विवेक द्विवेदी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में औषधीय वाटिका का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आरती सक्सेना, पर्यावरण प्रभारी डॉ. बिंदु सिंह सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। प्राचार्य प्रो. आरती सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, अनुसंधान और नवाचार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने शिक्षा में गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया तथा प्रो. विवेक द्विवेदी ने शिक्षकों को समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति के सफल और प्रेरणादायक कार्यकाल के उपलक्ष्य में अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमेधा पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंकिता अवस्थी द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद