जीआरपी प्रभारी की तत्परता से बची टीटीई की जान

कानपुर। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक उम्रदराज व्यक्ति अचानक गिरकर तड़पने लगा। घटना जीआरपी थाना के पास की है, जहां ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह की नजर उस पर पड़ी।
प्रभारी निरीक्षक ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देना शुरू किया। साथ ही अपने हमराह पुलिस बल को प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित मधुराज अस्पताल से चिकित्सक बुलाने के लिए भेजा। इस दौरान उन्होंने स्वयं करीब 10 मिनट तक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर व्यक्ति की हालत संभालने का प्रयास किया।
कुछ ही देर में व्यक्ति को होश आने लगा। जांच में उसके पास मिले परिचय पत्र से पता चला कि वह टूंडला में टीटीई के पद पर कार्यरत है। सूचना संबंधित लोगों को दी गई।
मधुराज अस्पताल के चिकित्सक के मौके पर पहुंचने के बाद बेहतर इलाज के लिए उक्त व्यक्ति को उसके परिजनों के साथ सुरक्षित रवाना कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी की इस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद