ड्यूटी से गायब 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस लाइन में तैनात और लंबे समय से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये सभी कर्मचारी काफी समय से बिना अनुमति ड्यूटी से गायब थे। विभाग द्वारा उन्हें कई बार नोटिस भेजकर ड्यूटी पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और न ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन का फैसला लिया। निलंबित कर्मचारियों में उपनिरीक्षक मोनू सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार तिवारी, आरक्षी दुष्यन्त सिंह, आरक्षी अंकुर, आरक्षी करन, आरक्षी जितेन्द्र, आरक्षी प्रवीन कुमार, आरक्षी भूपेन्द्र, आरक्षी रवि, अनुचर कुंवर पाल, अनुचर जय प्रकाश सिंह और स्वीपर छोटे लाल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में आगे की विभागीय जांच जारी है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद