कानपुर-शहर के हृदय स्थल घंटाघर स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला मंदिर में पूर्व में हुई चोरी की अप्रिय घटना के बाद, एक बार फिर भगवान गणेश के विग्रहों को उनके चांदी के मुकुटों से सुशोभित किया गया। समाजसेवी अरुण कुमार मिश्रा के सौजन्य से मंदिर में चांदी के 7 नए मुकुट पूर्ण विधि-विधान के साथ स्थापित किए गए बीते दिनों मंदिर से चांदी के 7 मुकुट चोरी हो जाने के कारण भक्तों की भावनाएं काफी आहत हुई थीं इस कमी को दूर करने के लिए समाजसेवी अरुण कुमार मिश्रा ने मंदिर के सर्वाकार सुधीर गुप्ता से वार्ता कर मुकुट दान करने की इच्छा प्रकट की अनुमति मिलने के पश्चात, बुधवार को आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठान में मंत्रोच्चार के बीच इन मुकुटों को भगवान को अर्पित किया गया भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं मुकुट स्थापना के साथ ही मुकुट रखने वाले स्थानों के तालों को बदला एवं मजबूत किया गया है पूरे मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर निगरानी बढ़ा दी गई है सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक सुदृढ़ किया गया है इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरुण कुमार मिश्रा समाजसेवी “चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में निराशा थी नए मुकुटों की स्थापना से न केवल मंदिर की शोभा वापस आई है, बल्कि भक्तों की आस्था को भी नया बल मिला है यह समाज में सकारात्मकता का संदेश है आयोजन के दौरान पंडित अरविंद त्रिपाठी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और मंदिर की सुरक्षा व सुंदरीकरण के लिए की गई इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की इस पुनीत कार्य के दौरान मुख्य रूप से साकेत मिश्रा, लीना मिश्रा, पंडित अरविंद त्रिपाठी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय भक्तगण मौजूद रहे मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
नए मुकुटों से सजा सिद्धिविनायक मंदिर