लेबर पेन से तड़प रही महिला, RPF बनी फरिश्ता—जन्मी स्वस्थ बच्ची

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर इंसानियत और तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जब चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया और RPF टीम ने समय रहते मदद कर मां और बच्ची की जान बचाई।
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 12368 प्लेटफॉर्म पर पहुंची, तभी सूचना मिली कि एक महिला यात्री को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही RPF पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर तैनात “मेरी सहेली” टीम की महिला कांस्टेबल रश्मि सचान और विनीता तुरंत मौके पर पहुंचीं और महिला को संभाला।
महिला की हालत गंभीर होने पर मधुराज हॉस्पिटल के डॉक्टर विवेक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को स्ट्रेचर के जरिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत डिलीवरी करवाई।
महिला यात्री सीता देवी (27 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने आगे के उपचार के लिए महिला और नवजात को उर्सला अस्पताल रेफर किया, जहां उन्हें एंबुलेंस से भेजा गया। परिजनों ने RPF टीम और डॉक्टरों का आभार जताया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में तत्परता और मानवीय संवेदनाएं कितनी अहम होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद