: कानपुर में अंतिम मतदाता सूची जारी

कानपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीं और अभियान में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
जारी सूची के अनुसार जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 28,51,060 मतदाता हैं, जिनमें 15,35,294 पुरुष, 13,15,656 महिला और 110 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं 23,919 दिव्यांग मतदाता भी सूची में दर्ज हैं।
आयु वर्ग के अनुसार 18-19 वर्ष के 38,053, 20-84 वर्ष के 27,99,560 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 13,447 मतदाता हैं। विधानसभा वार आंकड़ों में महाराजपुर में सबसे अधिक 3,69,379 और सीसामऊ में सबसे कम 2,12,940 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
अभियान के दौरान 27 अक्टूबर 2025 से 1 अप्रैल 2026 तक कुल 2,38,204 फॉर्म-6, 27,097 फॉर्म-7 और 76,636 फॉर्म-8 स्वीकृत किए गए। प्रशासन ने मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद