फूलबाग अग्निकांड: कांग्रेस ने 10 लाख मुआवजे की उठाई मांग

कानपुर नगर। फूलबाग क्षेत्र में भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस नेता आगे आए हैं। कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई।
पवन गुप्ता ने कहा कि केसा (KESA) की लापरवाही के कारण लगी आग में कई दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।इस दौरान कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि इस हादसे में कई परिवारों की बेटियों की शादी के लिए जमा की गई 20 से 25 लाख रुपये तक की नकदी जलकर राख हो गई। साथ ही दुकानों में रखा फल, सब्जी और अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।बताया गया कि इस अग्निकांड से करीब 30 परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में शासन-प्रशासन का दायित्व है कि वह पीड़ितों के साथ खड़ा होकर हर संभव मदद उपलब्ध कराए।पवन गुप्ता ने यह भी कहा कि कानपुर महानगर कांग्रेस इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद