कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिठूर मुनीन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी मिशन 2027 को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज महाराज की जयंती भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनीन्द्र शुक्ला ने निषाद राज महाराज के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया और उनके संघर्षों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने वीरांगना फूलन देवी के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को मुख्यधारा में लाकर उन्हें संसद तक पहुंचाने का कार्य किया, जिसे समाज के हर वर्ग ने सराहा।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने फूलन देवी की बहन रुकमणी निषाद को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को सम्मानजनक निर्णय बताया।
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे जिले की प्रत्येक विधानसभा और सेक्टर स्तर पर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। मुनीन्द्र शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भी महर्षि कश्यप और निषाद राज महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करें।
बैठक का संचालन जिला महासचिव जितेन्द्र कटियार ने किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अनुशासन और सक्रियता बनाए रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में सतीश निगम (पूर्व विधायक, कल्याणपुर), फतेह बहादुर सिंह गिल (पूर्व प्रत्याशी, महाराजपुर), सर्वेश यादव (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छात्र सभा), राजीव शर्मा (प्रदेश सचिव), राजीव सैनी (प्रदेश सचिव), सोमेन्द्र शर्मा (एडवोकेट), जयराम सिंह यादव (राज्य कार्यकारिणी सदस्य), श्यामसुंदर यादव (जिला उपाध्यक्ष), रघुनाथ सिंह यादव, मगन सिंह भदौरिया, योगेश वर्मा, किशन लाल गौतम, हरि प्रसाद कुशवाहा (कार्यालय प्रभारी), अर्चना रावल (जिला अध्यक्ष, महिला सभा), द्रोपदी पाल (कोषाध्यक्ष), अंजली सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, महिला सभा बिठूर), अजीत यादव, कर्मवीर सिंह यादव, मोनू चौहान, रंजीत तोमर, आशीष कुमार गौतम, सुनील मांझी, दीपक पासी, आदर्श द्विवेदी (पार्षद), मनोज कुमार शुक्ला, शिशुपाल सिंह भदौरिया, अनिल सोनकर वारसी, विनय कोरी, नसीम रजा (प्रवक्ता) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अभिषेक यादव, सत्यम बाजपेई, शिवम मिश्रा, रहीश, मुकेश कुमार, शैलेन्द्र यादव (ब्लाक अध्यक्ष, शिवराजपुर), विकास यादव, जय प्रकाश सिंह, अमित सिंह, नाहर सिंह यादव, यदुवीर सिंह, रितेश यादव, राजू गुप्ता, हरिओम राजपूत, इंद्रजीत, अजमेर, पंकज, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, मनु, अंशु, फिरोज अहमद (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रवि कश्यप, प्रांशु, शिव गुप्ता, हर्षवर्धन गुप्ता, सागर सिंह राजावत, निरंजन शाहू, सुमेर सिंह, रोहित, आयुष्ट, इरशाद मंसूरी, शरद पांडेय, अनुराग पाल, अमित पाल, अमितेश नारायण त्रिपाठी (पूर्व पार्षद प्रत्याशी), मोहित मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, विपिन सिंह, आदित्य यादव, गोबिंद यादव, दिलीप, राममिलन कुशवाहा, हरिकेश यादव, वीरेंद्र सिंह, विजय लाल पासी, हिमांशु पाल, सौरभ सिंह, डॉ. वाई.पी. सिंह, रज्जन पाल, राम शुक्ला, देशराज पाल (प्रधान), अश्वनी कुमार, चंदी पासी (पूर्व ब्लाक प्रमुख, सरसौल), संदीप यादव, दीपू कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने तथा मिशन 2027 में सफलता हासिल करने का संकल्प लिया।
सपा बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, जयंती समारोह के साथ मिशन 2027 का संकल्प