महंगी किताबों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कानपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगी शिक्षा, किताबों और अभिभावकों के कथित शोषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में जीआईसी चौराहा, चुन्नीगंज पर कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर चिंता जताई। इसके बाद चुन्नीगंज चौराहे से जीआईसी चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूल मनमाने तरीके से अभिभावकों को महंगी किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुके हैं या शुरू होने वाले हैं, ऐसे में अभिभावकों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे सभी स्कूलों की तत्काल जांच कराई जाए, जहां अभिभावकों को एक ही स्थान से महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि एक ही बोर्ड के स्कूलों में अलग-अलग किताबें लागू करना गलत है और इसके स्थान पर एक समान पाठ्यक्रम और किताबों का सेट लागू किया जाना चाहिए, जिससे किताबें सस्ती हों और सभी को आसानी से उपलब्ध हो सकें।
प्रदर्शन में नरेश त्रिपाठी, पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, राम शंकर राय, शांतनु दीक्षित, मुकेश कनौजिया, दिनेश चौधरी, हिमांशु मिश्रा, राम जी दुबे, बृजेश गुप्ता, अकील अंसारी, राजेश सविता, विनोद अवस्थी, आशुतोष शुक्ला, मनोज मल्होत्रा, जितेंद्र ब्रह्म सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि अभिभावकों का शोषण बंद नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद