फर्जी लूट का 2 घंटे में खुलासा

घरवालों की डांट से बचने को रची 45 हजार की ‘तमंचा लूट’ की कहानी

कानपुर। कमिश्नरेट के पूर्वी जोन अंतर्गत कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में लूट की एक सनसनीखेज सूचना ने उस समय हड़कंप मचा दिया, जब एक युवक ने तमंचे के बल पर 45 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई ने महज दो घंटे के भीतर इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार, कोपरगंज निवासी मो. रेहान ने पुलिस को सूचना दी कि वह दुकान से पेमेंट लेकर लौट रहा था, तभी ओमनी कार सवार बदमाशों ने उसे रोककर तमंचे के बल पर उससे 45 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कलेक्टरगंज विनय तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कहीं भी न तो ओमनी कार दिखाई दी और न ही लूट जैसी कोई वारदात। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और सच्चाई सामने आ गई।
पूछताछ में पता चला कि युवक दुकान से पेमेंट लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसके पास रखे रुपये कहीं गिर गए। रुपयों की कमी और घरवालों की डांट के डर से उसने घबराकर लूट की झूठी कहानी गढ़ दी।
कलेक्टरगंज पुलिस ने महज 120 मिनट में मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
“युवक ने डर के कारण पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के बाद चंद घंटों में ही स्थिति स्पष्ट हो गई। पुलिस ने मामले का सफल खुलासा कर दिया है।”
— थाना प्रभारी, कलेक्टरगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद