चट्टा हटाओ अभियान में 19 पशु जब्त, गौशाला में संरक्षित

कानपुर। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा रतनलाल नगर और दबौली वेस्ट क्षेत्र में चट्टा हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से रखे गए 18 भैंस और 1 गाय मय बच्चे को जब्त कर गौशाला में संरक्षित किया गया।
इसके साथ ही कल्याणपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान 12 आवारा पशुओं को भी पकड़कर गौशाला भेजा गया। नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं और चट्टा संचालकों के खिलाफ यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
नगर निगम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक पकड़े गए पशुओं और उनकी रिहाई से कुल 57.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है, जिसे नगर निगम कोष में जमा कराया गया है। इस अभियान के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह, राजस्व निरीक्षक, प्रवर्तन दल के सदस्य और कैटल कैचिंग वाहन मय दस्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध रूप से पशु रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद