तनु उपाध्याय बनीं एएसपी

कानपुर। Provincial Armed Constabulary की 37वीं वाहिनी, कानपुर में रविवार को भव्य पदोन्नति एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक प्रथम तनु उपाध्याय को पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक बनने पर औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने की। परंपरा के अनुसार उन्होंने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर ‘अशोक स्तंभ’ सजाकर उन्हें नए पद की गरिमा से अलंकृत किया। वर्दी पर सजा यह प्रतीक उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रमाण माना गया।
इस मौके पर सेनानायक ने कहा कि पदोन्नति केवल पद की वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का विस्तार है। उन्होंने विश्वास जताया कि तनु उपाध्याय अपनी नई भूमिका में ऊर्जा, सूझबूझ और तत्परता के साथ विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
समारोह के अंत में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ नवपदस्थापित एएसपी का स्वागत किया। यह अवसर 37वीं वाहिनी पीएसी परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा।
इस दौरान शिविरपाल चंद्रेश्वर, आरटीसी प्रभारी सीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी, प्लाटून कमांडर रावेंद्र चौधरी, शिवांशु द्विवेदी, मीडिया सेल प्रभारी पीसी रामेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद