20 साल पुराना नाली विवाद खत्म

कानपुर। तहसील नरवल के ग्राम भूखनाही में करीब 20 वर्षों से लंबित नाली निर्माण का विवाद आखिरकार प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझ गया। जनता दर्शन में मामला उठने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंची टीम ने न सिर्फ विवाद का समाधान कराया, बल्कि तत्काल खुदाई कराकर नाली निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया।
ग्राम भूखनाही में ग्राम पंचायत द्वारा नाली निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के चलते यह कार्य वर्षों से अटका हुआ था। इसके कारण जल निकासी बाधित हो रही थी और ग्रामीणों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर समाधान की मांग की थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसीपी चकेरी और खंड विकास अधिकारी सरसौल के साथ मौके का निरीक्षण किया। टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और विवाद के कारणों की गहन जांच की।
जांच में सामने आया कि नाली के निर्माण की दिशा और स्थान को लेकर दोनों पक्षों में असहमति थी, जिसके कारण कार्य बाधित हो रहा था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही सख्ती दिखाते हुए अवरोध को हटवाया और दोनों पक्षों को ग्राम हित में सहमति के लिए तैयार किया।
इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में तत्काल नाली की खुदाई शुरू कराई गई और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य कराया गया। प्रशासन की इस सक्रिय पहल से दो दशक पुराना विवाद समाप्त हो गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले का त्वरित निस्तारण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम हित को सर्वोपरि रखते हुए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया है और भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद