कानपुर। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रेलबाजार पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश और पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी व सहायक पुलिस आयुक्त छावनी के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार 21 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनारायण टंडन सेतु के नीचे फुटपाथ पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उमंग साहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में उमंग साहू निवासी फेथफुलगंज, संतोष चौहान निवासी कुम्हार मंडी और बब्लू निवासी लाल डिग्गी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 2580 रुपये नगद व ताश की एक गड्डी बरामद की, जबकि जामा तलाशी में 1180 रुपये अतिरिक्त मिले।
इस संबंध में थाना रेलबाजार में मु०अ०सं० 56/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामजी पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल रविंद्र कुमार शामिल रहे।
रेल बाजार में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद