विश्व शांति के लिए वरिष्ठ नागरिकों की प्रार्थना सभा, युद्ध समाप्ति की उठी मांग

कानपुर। विश्व में बढ़ते युद्ध और हिंसा के बीच शांति की कामना को लेकर कानपुर नगर में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विश्व जनादेश कर्तव्याधिकार पारिवारिक कल्याण मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में जल संस्थान प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कानपुर सेंटर इंचार्ज बीके अर्चना दीदी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विश्व के किसी भी हिस्से में होने वाली हिंसा का प्रभाव पूरे मानव समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है, जहां महंगाई और गैस जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान एक आध्यात्मिक प्रकाश स्तंभ की तरह कार्य करता है, जहां से शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आत्मिक शांति के माध्यम से ही वैश्विक शांति संभव है और सभी को अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानते हुए ईश्वर को स्मरण करना चाहिए।
प्रार्थना सभा में बिठूर स्थित 40 फीट हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित मनमोहन झा ने भी भगवान हनुमान से विश्व शांति और युद्ध समाप्ति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में जल्द से जल्द युद्ध समाप्त होने तथा विश्व में अमन-चैन कायम होने की कामना की।
इस दौरान बीएल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, विजय बाल्मीकि, ताराचंद, बेचे लाल कुशवाहा, रितेश कटियार, सरदार इन्द्रजीत सिंह गिल, वीएन पाल, जैनेन्द्र कुमार पांडेय, सुनील सुमन, चन्द्रहास सिंह चौहान (अधिवक्ता), रविन्द्र कुमार मधुर, मेवालाल कनौजिया, प्रेम नारायण वर्मा, विपिन अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद