कलक्टरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

कानपुर। शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलक्टरगंज पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार रात हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कलक्टरगंज क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी इलाके में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और रात करीब 10 बजे तीन संदिग्धों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में असद उर्फ अस्सू (निवासी अनवरगंज), पुष्पा उर्फ कासिफ (निवासी उन्नाव) और सूरज कश्यप (निवासी फूलबाग) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने हाल ही में की गई दो बड़ी चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, जब टीम अभियुक्त असद उर्फ अस्सू की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करने पहुंची, तो उसने झाड़ियों में छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें असद के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बरामदगी के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए रुपयों में से करीब 70,000 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और अन्य सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्तों ने पिछले एक माह के भीतर दो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनमें एक घटना में करीब 70,000 से 80,000 रुपये की चोरी और दूसरी में एक व्यापारी के घर से लगभग 3,00,000 रुपये नकद की चोरी शामिल है।
फिलहाल पुलिस अन्य दो अभियुक्तों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके। साथ ही पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद