नवरात्र-रामनवमी पर सुरक्षा सख्त

कानपुर। आगामी चैत्र नवरात्रि (19 मार्च से) और रामनवमी (26/27 मार्च) को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित हुई, जिसमें सुरक्षा और जनसुविधाओं को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मंदिरों के आसपास सुगम यातायात बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम और जल संस्थान को पेयजल, साफ-सफाई और सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया।
केस्को और स्वास्थ्य विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति व आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए, जबकि अग्निशमन विभाग को संवेदनशील स्थानों पर फायर टेंडर और सुरक्षा उपकरण तैनात रखने को कहा गया।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार समेत सभी जोन के डीसीपी मौजूद रहे। साथ ही धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और आयोजन समितियों ने भी भाग लेकर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
पुलिस आयुक्त ने जल संस्थान, केस्को, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्राधिकारी स्तर पर स्थानीय बैठकें कर जमीनी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और त्योहार को हर्षोल्लास व सौहार्द के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद