CSA छात्र को 5.50 लाख का पैकेज

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA) के एक छात्र ने कैंपस प्लेसमेंट में 5.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
सेवायोजन निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए वीएसटी टीलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी विश्वविद्यालय पहुंची थी। कंपनी की ओर से महाप्रबंधक विशाल सविता, देवजान भूमिक, प्रवीण कुमार और दीपू पटेल ने बीटेक इंजीनियरिंग के 8 छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ली। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया गया।
पूरी चयन प्रक्रिया के बाद छात्र ललित मोहन कैरा का 5.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन किया गया। यह कंपनी कृषि मशीनरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल है, जो पावर टिलर, मिनी ट्रैक्टर और अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों का निर्माण करती है। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि कुलपति प्रो. विजयेंद्र पांडियन ने चयनित छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने में मुलायम सिंह और सरिता पांडेय का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद