लोहिया पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव संपन्न

कानपुर। डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी महाविद्यालय का 24वां वार्षिकोत्सव महाविद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रेखा वर्मा, एसडीएम बुलंदशहर ऋषभ वर्मा और डॉ. रेखा त्रिपाठी (समन्वयक, यूपीआरटीओयू प्रयागराज) ने गणेश व मां सरस्वती के पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर देशभक्ति नाटक का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही भरतनाट्यम, राजस्थानी, गुजराती नृत्य, होली गीत और “अनेकता में एकता” विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। छात्रों ने मुकेश, रफी और किशोर कुमार के गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। एसडीएम ऋषभ वर्मा ने छात्रों को सिविल सेवा में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. नितिन कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण राजपूत ने की। संचालन डॉ. सुमन मिश्रा और डॉ. मनीषा ओझा ने किया।
इस अवसर पर स्वेंद्र पाल सिंह, सुरेश शर्मा, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. सहीषा ओझा, गायत्री सिंह, आकांक्षा, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, राजेश पांडेय, रामकृष्ण राजपूत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद