एक ही रात में दो घरों में चोरी

कानपुर। सचेड़ी थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित दोनों मकानों की दीवार काटकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने घरों के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। उस समय गृहस्वामी और उनके परिजन दूसरे कमरों में सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और कीमती गहने, नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात में पुलिस गश्त न होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
सूचना मिलने पर सचेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद