भूतेश्वर मंदिर के पुजारी परिवार का गंभीर आरोप, ‘AI से बना फर्जी वीडियो’ लगाई न्याय की गुहार

कानपुर-शहर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर में एक वायरल वीडियो को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है मंदिर के पुजारी परिवार ने कुछ अराजक तत्वों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है पीड़ित परिवार का दावा है कि जिस वीडियो को आधार बनाकर यह हमला किया गया, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से तैयार किया गया एक पूरी तरह से ‘फर्जी’ वीडियो है, पीड़ित परिवार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी आप-बीती सुनाई मुख्य पुजारी संतोष गिरी, जो कई वर्षों से भूतेश्वर मंदिर में सेवा दे रहे हैं, ने बताया कि उनका परिवार मंदिर परिसर के भीतर ही निवास करता है परिवार का आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें परिवार के एक सदस्य को कथित तौर पर नॉनवेज (मांसाहार) का सेवन करते हुए दिखाया गया है पीड़ित पक्ष ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड और एआई जनित है, जिसे उनकी धार्मिक छवि और मंदिर की मर्यादा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से वायरल किया गया है परिजनों के अनुसार, विवाद की शुरुआत 8 मार्च की शाम को हुई आरोप है कि कुछ लोग अचानक उनके घर के दरवाजे पर आ धमके और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे जब प्रशांत गिरी ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई घर की महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई पुजारी परिवार ने शासन-प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है उन्होंने विशेष रूप से साइबर सेल से उस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराने की अपील की है, जिसे फर्जी बताया जा रहा है परिवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी की धार्मिक भावनाओं और मान-मर्यादा के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो सके महेंद्र संतोष गिरी ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी दिया गया है और पुलिस आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से मुख्य पुजारी संतोष गिरी, मीना गिरी, प्रशांत गिरी, पूजा गिरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद