फूलों की होली में झूमे टेंट व्यापारी

कानपुर। पांडु नगर स्थित सोसाइटी धर्मशाला में कानपुर टेंट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने पारंपरिक रंगों के स्थान पर गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों से फूलों की होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण और आपसी प्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजय कपूर और संगठन के प्रधान संरक्षक विजय कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत में संगठन के अध्यक्ष अमित साहनी ने मुख्य अतिथि अजय कपूर और विशेष अतिथि विजय कपूर का तिलक लगाकर स्वागत किया। संस्था की परंपरा के अनुसार अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह सलूजा ने किया।
अध्यक्ष अमित साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी वैमनस्य भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि फूलों की होली मनाने का उद्देश्य यह है कि त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाया जाए, ताकि सभी के जीवन में खुशियों की खुशबू बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा प्रांगण गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों से सराबोर नजर आया। फूलों की होली के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी। मंच पर प्रसिद्ध गजल गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गजलों और गीतों की धुनों पर व्यापारी झूमते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई देते दिखाई दिए।
इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अनूप निगम, सतीश कश्यप, रविंद्र सिंह, संजय मिश्रा, शरद अग्रवाल, राकेश कुशवाहा, पंकज तोमर, अनिल चतुर्वेदी, अतुल निगम, धीरेंद्र वर्मा और मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद