अवैध गैस भंडारण पर छापा, 49 सिलेंडर बरामद

कानपुर। जिलाधिकारी Jitendra Pratap Singh के निर्देशन में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 49 एलपीजी सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान ग्वालटोली क्षेत्र में इकबाल के घर पर छापेमारी की गई, जहां से घरेलू व कमर्शियल श्रेणी के 46 गैस सिलेंडर, छह रिफिलर और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। जांच में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इसी क्रम में फेफूफंगंज पानी टंकी के पास इमरान की दुकान की जांच में दो खाली और एक भरा हुआ सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और नोजल बरामद हुए। इस मामले में भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जिलापूर्ति अधिकारी Rakesh Kumar ने बताया कि गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 11 मार्च को कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लैंडलाइन और व्हाट्सएप के माध्यम से अब तक 101 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 14 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 9 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और 18 पूर्ति निरीक्षकों को क्षेत्र में लगातार निगरानी के लिए लगाया गया है। गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद