खेतों के पास लगी भीषण आग

कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के राधन गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बाहरी हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित प्रयास से पास खड़ी लाही (सरसों) की तैयार फसल को जलने से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार राधन गांव के पास खाली पड़े इलाके में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसके कारण आग तेजी से आसपास के खेतों की ओर बढ़ने लगी। घटना स्थल के बिल्कुल पास किसानों की लाही की फसल तैयार खड़ी थी। यदि आग खेतों तक पहुंच जाती तो किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता था।
आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर और मिट्टी फेंककर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। काफी देर तक ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे।
इसी दौरान सूचना मिलने पर शिवराजपुर थाने की पीआरवी और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समय रहते सूचना मिलने और ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद