2 रुपये के विवाद में दुकानदार की उंगली काटी

कानपुर। बिल्हौर कस्बे में महज दो रुपये के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट के पैसे मांगने पर नाराज एक युवक ने दुकानदार पर हमला कर उसकी उंगली दांतों से काटकर अलग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना गोल मार्केट के सामने स्थित एक अंडे और बेकरी की दुकान पर हुई। जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप नगर निवासी दीपू अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक वहां सिगरेट लेने पहुंचा। सिगरेट पीने के बाद उसने 7 रुपये की जगह सिर्फ 5 रुपये देने की बात कही। दुकानदार ने जब उससे पूरे पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और युवक वहां से चला गया।
कुछ देर बाद वही युवक दोबारा दुकान पर लौट आया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अचानक दीपू के बाएं हाथ की उंगली को अपने दांतों से जोर से काट लिया। काटने की वजह से उसकी उंगली कटकर जमीन पर गिर गई।
उंगली कटते ही दुकानदार लहूलुहान हो गया और दर्द से चीखने लगा। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद