ओमर वैश्य नवयुवक संघ का हास-परिहास सम्मेलन सम्पन्न

कानपुर। नगर की चिर-परिचित सामाजिक संस्था श्री ओमर वैश्य नवयुवक संघ (पंजी) कानपुर द्वारा पारम्परिक होली के रंगों से सराबोर 78वां हास-परिहास सम्मेलन स्थानिय ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज, विरहाना रोड में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रतिमा भौमिक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कैलाश प्रसाद गुप्त तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में मयूख ग्रुप के निदेशक महेश गुप्त और सुरेश गुप्त का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में नगर की अनेक जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
द्वितीय सत्र में हास-परिहास एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रसिद्ध कवि और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवियों ने सामाजिक विषयों के साथ-साथ होली के रंग में रंगी हास्य-व्यंग्य रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन विकास बोसवाल, बाराबंकी ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कुमार ओमर ने की, जबकि अतिथियों का परिचय संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कराया गया। अंत में अध्यक्ष संत कुमार ओमर ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद