छत्तीसगढ़ से आई दो महिलाओं को आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

कानपुर। छत्तीसगढ़ से घर से नाराज होकर आई दो महिलाओं को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। बाद में विधिवत प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जामुल थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
हेल्पलाइन प्रयागराज से प्राप्त सूचना के अनुसार दो महिलाएं घर से नाराज होकर भाग गई थीं और वर्तमान में कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में मौजूद थीं। दोनों के संबंध में जामुल थाना, छत्तीसगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ कानपुर में एसआई मोहम्मद असलम खान के नेतृत्व में महिला बल सदस्यों के साथ तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया।
काफी प्रयासों के बाद प्लेटफार्म संख्या 01 पर दो महिलाएं घूमती हुई दिखाई दीं। प्राप्त फोटो से पहचान किए जाने पर दोनों महिलाएं वही पाई गईं, जिनकी तलाश की जा रही थी। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे किसी बात पर नाराज होकर छत्तीसगढ़ से कानपुर आ गई थीं। इसके बाद दोनों महिलाओं को आरपीएफ पोस्ट लाकर महिला स्टाफ की निगरानी में सुरक्षित रखा गया और इसकी सूचना जामुल थाना को दी गई।
जामुल थाना से अनुरोध प्राप्त हुआ कि महिलाओं को सुरक्षित अपने पास रखा जाए, उनका स्टाफ उन्हें लेने के लिए रवाना किया जा रहा है। दिनांक 27.02.2026 को जामुल थाना, छत्तीसगढ़ से एएसआई अजय सिंह मय स्टाफ आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र तथा थाने में दर्ज एफआईआर की प्रति प्रस्तुत की।
सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद दोनों महिलाओं—तन्नू साहू (उम्र 22 वर्ष), पत्नी लवलेश साहू, निवासी ग्राम सुरदुम, थाना जामुल, जिला दुर्ग तथा लीना साहू (उम्र 23 वर्ष), पत्नी श्रवण कुमार साहू, निवासी वार्ड नंबर 10, शीतला मंदिर के पास देवघर, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)—को सकुशल जामुल थाने से आए एएसआई अजय सिंह मय स्टाफ के सुपुर्द कर दिया गया। जामुल थाना के स्टाफ ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता के लिए आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद