एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. ने सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित

कानपुर
जीआरपी उत्तर प्रदेश द्वारा निरंतर किए जा रहे सराहनीय, संवेदनशील एवं जनहित से जुड़े कार्यों के क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीआरपी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. द्वारा कर्तव्य के प्रति निष्ठा, त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता एवं बेहतर आपसी समन्वय का परिचय देने वाले जीआरपी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. ने अपने संबोधन में कहा कि जीआरपी कर्मी रेलवे परिसर में यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं मानवीय मामलों में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जीआरपी के अधिकारी व कर्मचारी सजगता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। ऐसे सम्मान कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर आईजी जीआरपी लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज एवं एडीजी जीआरपी के स्टाफ ऑफिसर अनिल यादव भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी जीआरपी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में इसी प्रकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गण:
दुष्यंत कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर,
ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल,
मोहित कुमार उप निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल,
का0 सत्येन्द्र सिंह थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल,
का0 शिवेन्द्र कुमार थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल,
का0 दीपक यादव थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल,
मोनू कुमार आर्य थानाध्यक्ष जीआरपी टूंडला,
सतेंद्र कुमार उप निरीक्षक थाना जीआरपी टूंडला,
का0 मनोज कुमार थाना जीआरपी टूंडला
जीआरपी एक बार फिर यह साबित कर रही है कि वह न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन में भी लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद