बार चुनाव में युवा चेहरे की जीत, ईशू सोनकर का जोरदार अभिनंदन

कानपुर।
कानपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर ईशू सोनकर की ऐतिहासिक और शानदार जीत ने अधिवक्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की नई लहर दौड़ा दी है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही ईशू सोनकर के समर्थकों ने इसे युवाओं, कर्मठता और ईमानदारी की जीत बताते हुए खुशी का इज़हार किया। चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद ईशू सोनकर के शिवाला मार्केट स्थित प्रयाग नारायण मंदिर आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। जैसे ही वे शिवाला मार्केट पहुंचे, वहां पहले से मौजूद अंकुर गौड़ एडवोकेट एवं उनके व्यापारी साथियों ने फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई खिलाकर विजयी प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ईशू सोनकर को जीत की बधाई दी।
स्वागत एवं सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के विश्वास और युवा नेतृत्व की जीत है। वक्ताओं ने कहा कि ईशू सोनकर ने अपने व्यवहार, संघर्ष और स्पष्ट सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो आने वाले समय में बार एसोसिएशन को नई दिशा देगा।
अंकुर गौड़ एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि ईशू सोनकर के बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में पहुंचने से अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिनिधित्व मजबूत होने से न्यायपालिका में नई ऊर्जा आएगी और अधिवक्ताओं की आवाज और अधिक बुलंद होगी।
समारोह में मौजूद अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने ईशू सोनकर से अपेक्षा जत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद