कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन, पुतला छीनकर भागा दरोगा

कानपुर। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता रामादेवी चौराहा पर एकत्र हुए। उनके हाथों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला था। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन की तैयारी की और पुतले पर पेट्रोल छिड़का।
आग लगाने से पहले ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि एक दरोगा कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर मौके से भाग गया। कार्यकर्ता दरोगा के पीछे दौड़े, लेकिन पुतला वापस नहीं ले सके। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद” लिखे कागज जलाकर विरोध जताया।भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिण जिला अध्यक्ष हर्ष सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता राहुल गांधी के एआई समिट में दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए, जबकि समिट के माध्यम से देश की उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित हो रही थीं।हर्ष सिंह के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर शनिवार को एक चौपाल आयोजित की गई थी, जिसमें किसानों ने किसान मोर्चा से आगे आकर विरोध करने का आह्वान किया। इसी के बाद रविवार को पुतला दहन का निर्णय लिया गया। जब कार्यकर्ता पुतला दहन के लिए पहुंचे, तो तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुतला अपने कब्जे में ले लिया और उसे लेकर वहां से चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस का पीछा करते रहे, लेकिन पुतला उनके हाथ नहीं लग सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद