अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, जोन-5 में चला वृहद अभियान

कानपुर—नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त सख्त नजर आ रहे हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी और सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जोन-5 द्वारा एक वृहद अतिक्रमण अभियान संचालित किया गया।

अभियान के तहत चावला मार्केट चौराहा से सीटीआई चौराहा तक सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई विशेष रूप से फल मंडी से संबंधित लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित फल मंडी को हटवाकर मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह अभियान जोनल अधिकारी, जोन-5 अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर कर अधीक्षक शिवनाथ वर्मा, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक प्रमोद मौर्या सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान में जोन-5 की ईटीएफ टीम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कानपुर नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर और चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा। सार्वजनिक मार्गों और स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद