पूर्व भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी तमंचे व चाकू सहित गिरफ्तार

कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र में बीती रात्रि उस समय सनसनी फैल गई, जब छपेड़ा पुलिया बाजार के पास पुराने विवाद को लेकर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में सब्जी व पूजा-पाठ की दुकान चलाने वाले तथा पूर्व भाजपा युवा मोर्चा नेता सोनू राठौर को निशाना बनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शातिर अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा ने अपने परिजनों व साथियों के साथ मिलकर सोनू राठौर पर पहले फायरिंग की और फिर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवा विश्वकर्मा उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा, निवासी तुलसी नगर, को मामा तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया है।
घायल सोनू राठौर के परिजनों की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद