बोर्ड परीक्षा शुरू, डीएम ने केंद्रों का किया निरीक्षण; शोर मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। प्रथम पाली (हिंदी विषय) के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा की शुचिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। डीएम ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता पर संतोष जताया। मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर नगर में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन व अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर ही रहेगी, आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि शोर के कारण छात्रों की पढ़ाई या परीक्षा प्रभावित हुई तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को स्ट्रांग रूम की डबल लॉक व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी समेत सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को भयमुक्त और अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद