कानपुर। कानपुर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जेके सीमेंट लिमिटेड ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत दो अत्याधुनिक एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) एंबुलेंस जनता को समर्पित कीं। यह पहल कानपुर सांसद रमेश अवस्थी के विशेष आग्रह पर की गई, जिसका उद्देश्य शहर में प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जेके सीमेंट समूह ने उनके आग्रह को स्वीकार कर कानपुरवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा समर्पित की है, जो संकट के समय आम जनता के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। इसके लिए उन्होंने जेके समूह का आभार व्यक्त किया।
सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि इस विषय पर उनकी दिल्ली में जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक राघवपत सिंघानिया से चर्चा हुई थी। उस दौरान राघवपत सिंघानिया ने दो माह के भीतर इस पहल को धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया था, जिसे आज पूरा कर दिखाया गया।
बताया गया कि इस पहल के अंतर्गत प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी सेवाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया को दो ACLS एंबुलेंस दान की गई हैं, ताकि इनका संचालन प्रभावी ढंग से हो सके और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उन्नत चिकित्सा सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया, उप प्रबंध निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी सहित जेके समूह के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही मंडलायुक्त, केडीए वीसी, केडीए सचिव, सीएमओ और बड़ी संख्या में चिकित्सक भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जेके सीमेंट लिमिटेड जैसी स्थापित कंपनियां कॉर्पोरेट सिटिजनशिप का सशक्त उदाहरण पेश करती हैं। सार्वजनिक-निजी भागीदारी से सामुदायिक विकास को गति मिलती है और इससे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मिशन को मजबूती मिलती है, जो राज्य के समग्र विकास में सहायक है।
वहीं, प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने कहा कि कानपुर उनके लिए केवल एक संचालन केंद्र नहीं, बल्कि घर की तरह है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामुदायिक कल्याण उनकी प्राथमिकता है। इन ACLS एंबुलेंसों के माध्यम से जेके सीमेंट केवल वाहन नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को समय पर गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन चिकित्सा सुविधा का भरोसा दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस एनजीओ के साथ साझेदारी यह सुनिश्चित करेगी कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग हो तथा त्वरित चिकित्सा परिवहन के अभाव में किसी की जान न जाए।
कानपुर। कानपुर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जेके सीमेंट लिमिटेड ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत दो अत्याधुनिक एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) एंबुलेंस जनता को समर्पित कीं। यह पहल कानपुर सांसद रमेश अवस्थी के विशेष आग्रह पर की गई, जिसका उद्देश्य शहर में प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जेके सीमेंट समूह ने उनके आग्रह को स्वीकार कर कानपुरवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा समर्पित की है, जो संकट के समय आम जनता के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। इसके लिए उन्होंने जेके समूह का आभार व्यक्त किया।
सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि इस विषय पर उनकी दिल्ली में जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक राघवपत सिंघानिया से चर्चा हुई थी। उस दौरान राघवपत सिंघानिया ने दो माह के भीतर इस पहल को धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया था, जिसे आज पूरा कर दिखाया गया।
बताया गया कि इस पहल के अंतर्गत प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी सेवाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया को दो ACLS एंबुलेंस दान की गई हैं, ताकि इनका संचालन प्रभावी ढंग से हो सके और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उन्नत चिकित्सा सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया, उप प्रबंध निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी सहित जेके समूह के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही मंडलायुक्त, केडीए वीसी, केडीए सचिव, सीएमओ और बड़ी संख्या में चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जेके सीमेंट लिमिटेड जैसी स्थापित कंपनियां कॉर्पोरेट सिटिजनशिप का सशक्त उदाहरण पेश करती हैं। सार्वजनिक-निजी भागीदारी से सामुदायिक विकास को गति मिलती है और इससे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मिशन को मजबूती मिलती है, जो राज्य के समग्र विकास में सहायक है।