पति नपुंसक निकला, दहेज प्रताड़ना का आरोप

कानपुर। कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति को नपुंसक बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और अंततः घर से भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता रावतपुर के एक मोहल्ले की निवासी है। उसका कहना है कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो चार दिन साथ रहने के बावजूद पति से दांपत्य संबंध स्थापित नहीं हो सके।
पीड़िता के अनुसार, दूसरी विदाई के बाद वह पति के साथ विभिन्न रिश्तेदारियों में भी गई, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद पति दांपत्य जीवन निभाने में असमर्थ रहा। इसी दौरान उसे यह जानकारी हुई कि उसका पति नपुंसक है और इस सच्चाई को ससुरालियों ने जानबूझकर शादी से पहले छुपाया था।
इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि नोएडा में जिस थ्री बीएचके फ्लैट को पति की संपत्ति बताकर रिश्ता तय किया गया था, वह फ्लैट भी पति के नाम पर नहीं बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। जब उसने इस बारे में सवाल उठाया तो ससुरालियों का व्यवहार बदल गया और उसे धमकाया जाने लगा।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसके साथ शारीरिक मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों ने उस पर दबाव बनाया कि वह पत्नी बनकर उसी घर में रहे और उसका खर्च वे लोग उठाएंगे। जब पीड़िता ने इस शर्त को मानने से इनकार किया तो उसके करीब 17 लाख रुपये के जेवर छीन लिए गए और मायके से अतिरिक्त पांच लाख रुपये लाने की मांग की गई।आरोप है कि मांग पूरी न होने पर अक्टूबर माह में ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने मायके पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।
इस संबंध में रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद